Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

NASA Perseverance Rover Landing Video: नासा ने जारी किया मंगल ग्रह का पहला वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (21:47 IST)
केप केनावेरल (फ्लोरिडा)। नासा (NASA) ने सोमवार को मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की उच्च गुणवत्ता वाली पहली वीडियो जारी की। वीडियो में एक नारंगी और सफेद रंग का पैराशूट खुलते हुए और रोवर लाल ग्रह के धूल भरी सतह पर उतरते नजर आ रहा है। 'एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम' के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा कि मैं जब भी इसे देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
ALSO READ: मंगल पर उतरते रोवर की तस्वीर देख विस्मित हुई मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की टीम
'पर्सवियरन्स' रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा।  नासा का रोवर 'पर्सवियरन्स' शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है। 
 
रोवर के मंगल की सतह पर उतारने को लेकर गठित की गई टीम के प्रमुख एन चैन ने कहा कि यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं। इससे पहले, नासा ने मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर जारी की थी। नासा ने इस कार्य के लिए अंतरिक्ष यान में 25 कैमरे लगाए गए थे।
 

गौरतलब है कि नासा के अब तक के सबसे जोखिमभरे और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मंगल ग्रह पर क्या कभी जीवन था। अभियान के तहत ग्रह से चट्टानों के टुकड़े भी लाने का प्रयास किया जाएगा जो इस सवाल का जवाब खोजने में अहम साबित हो सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments