Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत और यूएई के बीच 5 समझौतों पर हस्ताक्षर

Webdunia
रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (11:06 IST)
अबू धाबी। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को ऊर्जा, रेलवे, जन संसाधन और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नहायान उपस्थित थे और दोनों की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
 
इस मौके पर शहजादे ने कहा कि मोदी की यात्रा दोनों देशों के दीर्घकालिक ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है और उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच पारस्परिक सहयोग और मित्रता बढ़ेगी।
 
नहायान ने एक ट्वीट कर कहा कि देश के अतिथि, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबू धाबी पहुंचने पर हमने बड़ी प्रसन्नता के साथ उनका स्वागत किया जिनकी उपस्थिति से दोनों देशों के बीच के दीर्घकालिक संबंधों का पता चलता है। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच की मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम मिला है और यह यात्रा लंबे समय की हमारे ऐतिहासिक मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों का प्रमाण है।
 
गौरतलब है कि मोदी 3 खाड़ी देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रविवार शाम संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अबू धाबी प्रेजिडेंसियल एयरपोर्ट पर उनका रस्मी स्वागत किया गया।
 
मोदी की यात्रा के मद्देनजर संयुक्त अमीरात की बुर्ज खलीफा सहित कई महत्वपूर्ण इमारतों पर तिरंगे के रंगों की रोशनी की व्यवस्था की गई है। मोदी इससे पहले अगस्त 2015 में भी अबू धाबी की यात्रा पर आए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments