Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नरेन्द्र मोदी के अरुणाचल दौरे से क्यों नाराज हुआ चीन

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (16:44 IST)
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चीन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारत को विवाद को और ज्यादा उलझाने वाला कोई काम नहीं करना चाहिए। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने बयान जारी कर कहा है कि चीन-भारत सीमा पर चीन की स्थिति अटल और स्पष्ट है।


उन्होंने कहा कि चीनी सरकार ने तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी और वह विवादित क्षेत्र में भारतीय नेता (मोदी) के दौरे का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि हम भारत के समक्ष इसका कड़ा विरोध भी दर्ज करेंगे।

गेंग ने कहा कि चीन और भारत विवादों को व्यवस्थित रूप से निपटाने के लिए एक महत्वपूर्ण आम सहमति पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत और परामर्श के जरिए सीमा विवाद को हल करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी पक्ष ने भारतीय पक्ष से अपनी वचनबद्धता का सम्मान करने और उचित सर्वसम्मति का पालन करने तथा सीमा विवाद को जटिल बनाने वाला कोई कदम उठाने से बचने का आग्रह किया है।

मोदी ने आज ईटानगर में एक कंवेंशन सेंटर का शुभारंभ करने तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी के चीन और रुसी नेतृत्व वाले शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जून में चीन यात्रा पर जाने की संभावना है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments