Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

म्‍यांमार से 123000 रोहिंग्या शरणार्थियों का पलायन

म्‍यांमार से 123000 रोहिंग्या शरणार्थियों का पलायन
, मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (21:07 IST)
बैंकॉक। म्‍यांमार में हिंसा के चलते बांग्लादेश पलायन करने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 1,23,000 है, जो पहले सोची गई संख्या से कहीं अधिक है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि 36,000 नए शरणार्थी पिछले 24 घंटों में प्रवेश किए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर की प्रवक्ता विवियन तान ने कहा है कि पलायन करने वालों की संख्या 87,000 होने का कल अनुमान लगाया गया था, लेकिन संशोधित संख्या 1,23,000 है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि 36,000 नए शरणार्थी पिछले 24 घंटों में प्रवेश किए हैं। फिर भी यह संख्या काफी  चिंताजनक है।
 
हजारों लोग रोजाना जंगलों और धान के खेतों से होते हुए बांग्लादेश में सुरक्षित पहुंच रहे हैं। अन्य लोग दोनों देशों के बीच स्थित नदियों को पार कर रहे हैं। हालांकि इस कोशिश में कई लोग डूब भी गए हैं।
 
रोहिंग्या समुदाय का ताजा पलायन 25 अगस्त को शुरू हुआ, जब रोहिंग्या उग्रवादियों ने म्‍यांमार की पुलिस चौकियों पर हमला किया, जिस पर सुरक्षाबलों को इसके जवाब में अभियान चलाना पड़ा। गौरतलब है कि म्‍यांमार में साल 2002 में हुई हिंसा के बाद एक लाख से अधिक रोहिंग्या बांग्लादेश के शिविरों में रहने को  मजबूर हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हॉकी इंडिया ने नए कोच के लिए मंगवाए आवेदन