Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Russian Nuclear Weapons: NATO देशों के दरवाजे पर पहुंचा रूसी परमाणु हथियार, व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस में तैनाती का किया ऐलान

Webdunia
रविवार, 26 मार्च 2023 (17:32 IST)
मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा ऐलान किया है। पुतिन ने कहा कि वे बेलारूस में टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन तैनात करेंगे। पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच पुतिन ने NATO को यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने को लेकर चेतावनी भी दी।
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को घोषणा की कि रूस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परमाणु हथियार बेलारूस में तैनात करेगा। रूसी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यह कदम परमाणु अप्रसार समझौते का उल्लंघन नहीं करेगा और इसकी तुलना अमेरिका द्वारा यूरोप में अपने हथियारों को तैनात करने से की गई।
 
उन्होंने कहा कि मास्को अपने हथियारों का नियंत्रण मिन्स्क को स्थानांतरित नहीं करेगा। रूस की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमेरिका ने कहा कि उसे नहीं लगता कि ऐसी घोषणा के बाद रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है।
 
अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि हमें अपनी सामरिक परमाणु स्थिति को समायोजित करने का कोई कारण नहीं मिला है। हम नाटो गठबंधन की सामूहिक रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
बेलारूस एक लंबी सीमा यूक्रेन और नाटो सदस्य देशों पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया के साथ सांझा करता है। रूसी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद 1990 के दशक के मध्य के बाद यह पहली बार होगा जब रूस किसी दूसरे देश में परमाणु हथियारों की तैनाती करेगा। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments