Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मारियुपोल में 1000 से अधिक यूक्रेनी नौसैनिकों ने किया आत्मसमर्पण

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (13:03 IST)
कीव। रूस के चेचेन्या गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी दी है। 
 
कादिरोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 1,000 से अधिक नौसैनिकों ने बुधवार को मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया है। इनमें से सैकड़ों घायल हैं। यही उनकी तरफ से उठाया गया सही कदम है।
 
पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहान्सक को आजाद देश के तौर पर मान्यता देने के बाद यूक्रेनी सेना के द्वारा यहां लगातार किए जा रहे हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।
 
इस हमले को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना है। यूक्रेन पर कब्जा जमाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments