Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फव्वारे से होती है पैसों की बारिश...

फव्वारे से होती है पैसों की बारिश...
, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (15:32 IST)
हमारे भारत में ही कई ऐसे कुएं, बावड़ियां या नदियां ऐसी मिल जाएंगी जिनमें लोग मनोकामना की पूर्ति के लिए रुपए, पैसे और सोना-चांदी आदि डालते हैं। लेकिन हम आपको रोम (इटली) के ट्रेवी फाउंटेन (ट्रेवी फाउंटेन) के बारे में बता रहे हैं जिसमें लोग वापस रोम घूमने की अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सिक्के डालते हैं और इनका कलेक्शन इतना होता है कि सुनकर आपका सिर चकरा जाएगा। इसमें 1 दिन में करीब 3,000 यूरो के सिक्के डाले जाते हैं यानी कि 2,50,000 रुपए हर दिन या 9 करोड़ सालाना। 
दिन में एक बार फाउंटेन को बंद करके सारे सिक्के निकाले जाते हैं। क्यों निकाले जाते हैं? अब यह भी जान लीजिए। ट्रेवी फाउंटेन में डाले गए सिक्के निकालकर स्थानीय गरीबों और बेघर लोगों की भोजन व्यवस्था में लगाए जाते हैं। चलिए इस फाउंटेन के बारे में बताते हैं। ट्रेवी फाउंटेन रोम के ट्रेवी नामक उपनगर में है। यह 85 फीट ऊंचा और 161 फीट चौड़ा फव्वारा है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत फाउंटेन में से एक है। 
 
इतालवी वास्तुशिल्पी निकोला साल्वी ने इसे डिजाइन किया था और पियेत्रो ब्रैकी ने इसे बनाया था। इसके बनने का काम 1732 से शुरू होकर 1762 में खत्म हुआ था। रोम आने वाला हर टूरिस्ट ट्रेवी फाउंटेन में आकर सिक्का डालता है और इसके पीछे इन सबका मानना है कि ऐसा करने से उन्हें रोम घूमने का दुबारा मौका मिलता है। 
 
ट्रेवी फाउंटेन में सिक्का डालने का भी एक तरीका है। ऐसा नहीं होता कि बस सिक्का फेंका और निकल लिए। इसमें सिक्का डालना भी एक आर्ट है, एक कला है। दरअसल, इसके लिए आपको फाउंटेन की तरफ पीठ करके खड़ा होना पड़ता है फिर सीधे हाथ यानी राइट हैंड में सिक्का लेकर उसे उल्टे कंधे के ऊपर ले जाकर फेंकना पड़ता है। इस विश्वप्रसिद्ध फव्वारे में फिल्मों की शूटिंग और फैशन शो भी आयोजित किए जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बेटी को ठंड से बचाने के लिए 13 करोड़ डॉलर फूंक दिए थे!