Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्यूबा में एक युग का अंत, कास्त्रो ने डियाज-कैनल को सत्ता सौंपी

Webdunia
गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (12:48 IST)
हवाना। क्यूबा में लंबे समय से उपराष्ट्रपति रहे मिगेल डियाज-कैनल को देश के राष्ट्रपति  राउल कास्त्रो द्वारा औपचारिक रूप से सत्ता की कमान सौंपने के साथ देश के राजनीतिक इतिहास में गुरुवार को एक युग का अंत हो गया और इसके साथ ही द्वीप पर कास्त्रो परिवार के 6 दशक लंबे शासन का भी अंत हो गया।
 
57 वर्षीय डियाज-कैनल कम्युनिस्ट पार्टी के एक शीर्ष नेता हैं। वर्ष 2013 से वे पहले उपराष्ट्रपति के तौर पर सेवा दे रहे हैं। वर्ष 1959 की क्रांति के बाद जन्मे और देश के राष्ट्रपति बनने वाले डियाज-कैनल द्वीप के 60 साल के इतिहास में ऐसे पहले नेता होंगे जिनके नाम में 'कास्त्रो' नहीं जुड़ा है।
 
क्यूबा के राष्ट्रपिता माने जाने वाले फिदेल कास्त्रो और उनके छोटे भाई राउल कास्त्रो के नेतृत्व में शीतयुद्ध के दौरान कैरेबियाई द्वीप ने अहम भूमिका निभाई और सोवियत संघ के विघटन के बावजूद उन्होंने साम्यवाद को बचाए रखा। फिदेल कास्त्रो के बीमार रहने के चलते वर्ष 2006 से राउल कास्त्रो (86) सत्ता संभाल रहे हैं।
 
'1961 बे ऑफ पिग्स' की वर्षगांठ पर सुबह करीब 9 बजे देश के नेता के तौर पर उनकी औपचारिक पुष्टि की जाएगी। '1961 बे ऑफ पिग्स' हमले में फिदेल कास्त्रो के सुरक्षा बलों ने 1,400 अमेरिका समर्थित उन विद्रोहियों को हराया था, जो कास्त्रो को उखाड़ फेंकना चाहते थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : दाना ने छोड़े तबाही के निशान, शुरू हुआ भुवनेश्वर एयरपोर्ट

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

આગળનો લેખ
Show comments