Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भूमध्यसागर में नौका डूबी, 100 प्रवासी लापता

भूमध्यसागर में नौका डूबी, 100 प्रवासी लापता
त्रिपोली , बुधवार, 10 जनवरी 2018 (09:38 IST)
त्रिपोली। लीबिया तट के पास भूमध्यसागर में एक अस्थायी नौका के डूबने से 90 से 100 प्रवासी लापता हो गए हैं। देश की नौसेना ने यह जानकारी दी है।
 
नौसेना के प्रवक्ता आयुब कासिम ने बताया कि नौका में 100 से अधिक लोग सवार थे। बचावकर्ता इनमें से कुछ महिलाओं सहित केवल 17 लोगों को ही बचा पाए। मदद पहुंचने से पहले ये लोग कई घंटों तक नाव से लटके रहे। नौका लीबिया की राजधानी से पूर्व में करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित खम्स शहर के पास डूबी।
 
लीबियाई नौसेना ने बताया कि एक अन्य घटना में उन्होंने त्रिपोली के पश्चिम में जाविया के पास से करीब 267 प्रवासियों को बचाया। इनमें से अधिकतर अफ्रीकी नागरिक हैं। कासिम ने बताया कि बचाए गए लोगों में महिलाएं और 17 बच्चे शामिल हैं। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान बाधित हुआ।
 
सहायता संगठनों के अनुसार इस सप्ताहांत में लीबिया तट के पास 10 प्रवासी मारे गए और बच्चों सहित कई अन्य लोग लापता हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दावोस में मिल सकते हैं मोदी और ट्रंप