Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वाह क्या बात है, एक साथ 9 महिलाओं से शादी, फिर बनाया 'प्यार का टाइम टेबल'

वाह क्या बात है, एक साथ 9 महिलाओं से शादी, फिर बनाया 'प्यार का टाइम टेबल'
, बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (14:37 IST)
यह कहानी ब्राजील के रहने वाले शख्स ऑर्थर ओ उर्सो की है, जिन्होंने एक साल पहले 9 महिलाओं से एक साथ विवाह किया था। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन बाद जब बात 'प्यार या सेक्स' की आई तो मुश्किल खड़ी हो गई। इसके लिए उन्होंने 'सेक्स रोस्टर' यानी 'प्यार का टाइम टेबल' बनाया। लेकिन, यह काम भी 9 पत्नियों वाले पति के लिए उतना आसान नहीं था।
  
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्थर का कहना था कि इस रोस्टर का पालन करना बेहद थकाऊ काम था। दरअसल, उन्होंने एक साथ 9 महिलाओं से विवाह 'एक ही बार शादी' करने की प्रथा के विरोध में किया था।
 
उफ! काफी थकाऊ काम है : उन्होंने 9 पत्नियों से शादी कर 'प्यार करने की आजादी का समर्थन' किया था। हालांकि उन्होंने शादी कर भी ली, लेकिन सबको बराबर प्यार देना आसान काम नहीं था। इसलिए उन्होंने रोस्टर या शेड्‍यूल बनाने का फैसला किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यह काफी थकाऊ काम है। 
 
ऑर्थर के मुताबिक कई बार उन्हें सेक्स सुख के लिए नहीं बल्कि शेड्‍यूल के लिए करना पड़ता था। हालांकि उन्होंने जल्द ही इस व्यवस्था को बंद कर दिया और अब सामान्य तरीके से सेक्स करते हैं। इससे सभी खुश हैं। नई व्यवस्था से ऑर्थर की पत्नियों को भी कोई समस्या नहीं। 
 
ऑर्थर कहते हैं कि तोहफे के मामले में जरूर पत्नियों में ईर्ष्या देखने को मिलती है। दरअसल, जब किसी पत्नी को महंगा और दूसरी पत्नी को सस्ता गिफ्ट मिलता है तो स्वाभाविक रूप से उन्हें ईर्ष्या देखने को मिलती है। (फोटो : वीडियो स्क्रीनशॉट)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Uttarakhand: हिन्दू महापंचायत को रोकने के लिए धारा 144 लागू, 33 लोग हिरासत में