Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुश्किल में मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, क्या संकट में है कुर्सी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (12:07 IST)
  • मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू को भारी पड़ा भारत से पंगा
  • मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
  • संकट में मालदीव की टूरिज्म इंडिस्ट्री 
Maldeev President muizzu : मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को भारत से पंगा भारी पड़ता नजर आ रहा है। 3 मंत्रियों को हटाने के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। विपक्षी नेता उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर यह प्रस्ताव आता है तो मुइज्जू की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है।
 
मालदीव के अल्पसंख्‍यक नेता अली अजीम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट एक्स पर मुइज्जू को हटाने की अपील की है। उन्होंने भारत से जारी विवाद पर कहा- देश को पड़ोसियों से अलग-थलग पड़ने से बचाएंगे।
 
इससे पहले मालदीव की पूर्व उपसभापति ईवा अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को शर्मनाक बताया था। उनका कहना था कि इस मामले में भारत की नाराजगी जायज है।
 
भारत और मालदीव के बीच जारी विवाद की वजह से वहां के पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। अब तक 14000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग रद्द हो चुकी है। इस वजह से वहां की टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में काफी नाराजगी है।
 
लोगों का यह भी कहना है कि भारत हमारा निकटतम पड़ोसी है। जब भी देश पर कोई संकट आया है भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है। कोविड 19 के बाद भी टूरिज्म इंडिस्ट्री को संकट से उबारने में भारत से बड़ी मदद मिली है।
 
क्या है मामला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप को एक पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित किया और उन्होंने मालदीव का नाम तक नहीं लिया। इस पर मालदीव के मंत्रियों ने पीएम मोदी को लेकर बयानबाजी की और सस्पेंड हुए। मालदीव सरकार में युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इजराइल की कठपुतली बताया था।
 
मालदीव सरकार ने किया था किनारा : मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों से खुद को दूर कर लिया है और इस मामले को उनकी ‘व्यक्तिगत राय बताया है जो सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।
 
भारत विरोधी नेता माने जाते हैं मुइज्जू : मुइज्जू के मालदीव के सत्ता में आने के बाद से पिछले कुछ महीनों में भारत और द्वीप राष्ट्र के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। चीन समर्थक राजनेता के रूप में माने जाने वाले मुइज्जू ने सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने भारत-हितैषी पूर्ववर्ती इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments