Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में होटल पर सुसाइड अटैक, मारे गए तीनों हमलावर

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में होटल पर सुसाइड अटैक, मारे गए तीनों हमलावर
, सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (17:45 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक होटल पर सुसाइड अटैक हुआ है। होटल का नाम शहर-ए-नवा है। 
 
देर शाम तालिबान ने कहा कि कुल 3 हमलावरों ने होटल को निशाना बनाया था। तीनों को मार गिराया गया है। घटना में 2 विदेशी नागरिक घायल हैं।
खबरों के मुताबिक होटल में काफी चीनी नागरिक रुके हुए थे। शहर-ए-नवा को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यह चीनी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
 
ऐसे में कई चीनी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। होटल पर ऑटोमैटिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला किया है। हमलावरों ने सुसाइड जैकेट भी पहनी हुई है। यह होटल काबुल के शारेनो क्षेत्र में है।
 
इससे पहले काबुल में चीन के राजदूत वांग यू ने अफगानिस्तान के उप विदेशमंत्री शेर मोहम्मद स्तानकज़ई से मुलाकात की थी।
 
चीनी राजदूत ने अफगानिस्तान में अपने दूतावास और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुख्ता इंतजामों का आग्रह किया था। पिछले हफ्ते काबुल में पाकिस्तान के दूतावास को निशाना बनाते हुए भी हमला हुआ था।
 
अफगानिस्तान के टोलो न्यूज़ के मुताबिक शहर-ए-नवा क्षेत्र के निवासियों ने पुष्टि की कि उन्होंने विस्फोट और गोलीबारी सुनी है। सुरक्षा अधिकारियों ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रसव के दौरान दर्द बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं, बनाई जा सकती है मां को आराम देने की योजना