Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना रिटर्न! चीन के 2 शहरों में लगाया Lockdown

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (22:10 IST)
बीजिंग। चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का शुक्रवार को आदेश दिया। चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड​​-19 के बेहद संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन के चलते संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिया है।
 
इसके तहत निवासियों को घर पर ही रहना होगा और परिवार के एक ही सदस्य को प्रत्येक दो दिन में बाहर जाने और खाद्य एवं अन्य जरूरी चीजें खरीदने की अनुमति होगी। इसके साथ ही सभी निवासियों को तीन दौर की सामूहिक जांच से गुजरना होगा। वहीं गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है और परिवहन सम्पर्क निलंबित कर दिए गए हैं।
 
नवीनतम लॉकडाउन में पूर्वी शेडोंग प्रांत में 5 लाख की आबादी वाले युचेंग को भी शामिल किया गया है। यह दर्शाता है कि चीन पिछले दो वर्षों में लागू की गई महामारी के प्रति कठोर दृष्टिकोण पर कायम है। चीन में शुक्रवार को देशभर में लोकल ट्रांसमिशन के 397 और मामले सामने आए, जिनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत में आए हैं। 
 
शहर के भीतर केवल दो मामले सामने आए। हालांकि, अधिकारियों ने महामारी के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत एक या अधिक मामले वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का संकल्प लिया है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments