Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चीन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 12 लोगों की मौत, शंघाई में तूफान ने भी मचाई तबाही

चीन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 12 लोगों की मौत, शंघाई में तूफान ने भी मचाई तबाही

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बीजिंग , रविवार, 28 जुलाई 2024 (16:55 IST)
चीन के हुनान में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसने बताया कि भूस्खलन होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 18 लोग दब गए। शंघाई में तूफान ने तबाही मचाकर रखी है। 
 
बचावकर्मियों ने 12 शव बरामद किए हैं जबकि 6 व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन पहाड़ पर अचानक आई बाढ़ की वजह से हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ में प्रकाशित खबर में बताया गया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान के लिए 240 से अधिक कर्मी भेजे गए हैं। चीन में पिछले सप्ताह एक उष्णकटिबंधीय तूफान से कई हिस्सों में बारिश हुई थी। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्टोर रूम में चला रहे थे लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर की लापरवाही से गई 3 छात्रों की जान