Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

American Election: उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होते ही कमला हैरिस घिरीं विवादों में

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (14:31 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को जन्म के मूल स्थान को लेकर विवाद में घेरने की कोशिश की जा रही है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सुना है कि हैरिस व्हाइट हाउस में सेवाएं देने की योग्यताएं पूरी नहीं करती हैं।
ALSO READ: कमला हैरिस के नाम की घोषणा के बाद बिडेन ने 24 घंटे में जुटाए 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बारे में भी इसी प्रकार के विवाद पैदा किए गए थे, जब उनके विरोधियों ने उनके जन्म के स्थान को लेकर सवाल उठाए थे। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने हैरिस (55) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। हैरिस के पिता जमैका में पैदा हुए थे और उनकी मां भारतीय थीं।
ALSO READ: कमला हैरिस ने अपने पहले भाषण में मां को किया याद, बोलीं...
हैरिस के जन्म के मूल स्थान पर सबसे पहले कैलीफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के लिए 2010 में रिपब्लिकन प्राइमरी में चुनाव लड़ चुके डॉ. जॉन ईस्टमैन ने न्यूजवीक ओप-एड में सवाल उठाए। हैरिस के हाथों अटॉर्नी जनरल के लिए चुनाव हार चुके ईस्टमैन ने कहा कि उनके योग्यता पूरी करने को लेकर कुछ सवाल हैं। सोशल मीडिया पर भी इस प्रकार की बातें फैलाई जा रही हैं। बिडेन की चुनाव प्रचार मुहिम ने इन बातों को नस्लवादी करार दिया है।

ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मैंने यह सुना है। मैंने आज सुना कि उनके पास आवश्यक योग्यता नहीं है और यह बात लिखने वाला व्यक्ति एक अत्यंत प्रतिभाशाली वकील है। मुझे नहीं पता कि यह बात सही है या नहीं?
 
हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को कैलीफोर्निया के ऑकलैंड में हुआ था। उनकी मां श्यामला गोपालन भारत के तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं और उनके पिता डोनाल्ड जे. हैरिस जमैका से अमेरिका आए थे। संविधान के अनुसार उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का जन्म स्थान अमेरिका होना चाहिए।
 
बिडेन चुनाव प्रचार की राष्ट्रीय वित्तीय समिति के सदस्य अजय भुटोरिया ने इस विवाद को बेबुनियाद करार दिया और कहा कि हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को ऑकलैंड में हुआ था। उन्होंने कहा कि वे देश में जन्मी देश की नागरिक हैं और चुनाव लड़ने के लिए उनके योग्य होने को लेकर कोई सवाल नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments