Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कमला हैरिस बनीं राष्ट्रपति पद की दावेदार, 24 घंटे में जुटाए 10 लाख डॉलर

कमला हैरिस बनीं राष्ट्रपति पद की दावेदार, 24 घंटे में जुटाए 10 लाख डॉलर
, बुधवार, 23 जनवरी 2019 (15:59 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने साल 2020 के लिए अपनी राष्ट्रपति पद की दावेदारी की घोषणा करने के 24 घंटे के भीतर 10 लाख डॉलर से ज्यादा की निधि जुटा ली है। हैरिस (54) ने 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपनी दावेदारी की सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषणा की।


उन्होंने कहा कि वे ऐसे दिन अपनी दावेदारी की घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रही हैं जब अमेरिका महात्मा गांधी से प्रेरित मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस का जश्न मना रहा है।

फॉक्स न्यूज की एक खबर के मुताबिक, हैरिस द्वारा एबीसी के गुड मॉर्निंग अमेरिका कार्यक्रम में घोषणा करने के 24 घंटे के भीतर 38,000 दानदाताओं ने उनके अभियान को 15 लाख डॉलर दिए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आरएसएस के जिला घोष प्रमुख की भाई की हत्या