Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नई खोज, बृहस्पति के चन्द्रमा 'यूरोपा' पर है 15 मीटर ऊंची बर्फ की धारदार चादर

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (20:07 IST)
लंदन। वैज्ञानिकों ने कहा है कि बृहस्पति के चन्द्रमा 'यूरोपा' के विषुवतीय क्षेत्रों में करीब 15 मीटर ऊंची बर्फ की धारदार चादर फैली हुई हो सकती है। यह वहां जीवन की तलाश को मुश्किल बना सकती है।
 
 
ब्रिटेन स्थित कार्डिफ विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने बताया कि पिछले अंतरिक्ष अभियानों में यूरोपा को हमारी सौर प्रणाली में जीवन के लिए सर्वाधिक अनुकूल गंतव्यों में एक पाया गया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि इसकी सतह के नीचे पानी के बड़े सागर हैं।
 
'नेचर जियोसाइंस जर्नल' में प्रकाशित हुए नए अध्ययन के मुताबिक किसी संभावित 'लैंडिंग मिशन' को यूरोपा की सतह पर उतरने से पहले 'पेनीटेंट्स' नाम की खतरनाक बाधाओं को पार करना होगा। पेनीटेंट्स धारदार किनारे वाली बर्फ की बनी चादरें हैं और इनकी नोक भी बर्फ की बनी हुई हैं। कार्डिफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ अर्थ एंड ओशन साइंसेज के डेनियल होबले ने बताया कि बृहस्पति के इस उपग्रह की अनोखी परिस्थितियां खोजी संभावनाओं के साथ-साथ संभावित खतरे को भी पेश करती हैं।
 
गौरतलब है कि पेनीटेंट्स पृथ्वी पर भी मौजूद हैं और ये एक से 5 मीटर लंबे होते हैं लेकिन ये एंडीज पर्वत जैसे स्थानों पर अत्यधिक ऊंचाई पर ऊष्ण कटिबंधीय और ऊपोष्ण कटिबंधीय परिस्थितियों तक ही सीमित हैं।
 
वैज्ञानिकों ने बताया कि यूरोपा पर अधिक एकरूपता वाले पेनीटेंट्स के लिए अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं। इसकी सतह पर काफी मात्रा में बर्फ है। हालांकि यूरोपा पर अभी तक कोई भी अंतरिक्ष यान नहीं उतरा है। वहीं नासा यूरोपा क्लिप्पर के जरिए इस उपग्रह के लिए 2022 तक अभियान भेजने का इरादा रखता है। समझा जा रहा है कि एक लैंडिंग मिशन इसके शीघ्र बाद हो सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments