Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी, हालत गंभीर

बड़ी खबर, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी, हालत गंभीर
, शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (09:40 IST)
टोक्यो। जापान के नारा शहर में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब वे भाषण दे रहे थे। हमले के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया। आबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जापान जैसे शांत देश में पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले की इस घटना ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया।

आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए खड़े हुए थे, तभी उन पर यह हमला किया गया।

‘एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया। आबे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
समाचार चैनल NHK के रिपोर्टर के अनुसार, शिंजो आबो भाषण के दौरान अचानक गिर पड़े। आबे को खून बहता हुआ देखा गया। उसी समय उसने गोली चलने की आवाज भी सुनी। संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कहां से आया पृथ्वी पर जीवन? रहस्य से हटा पर्दा