Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बेटी इवांका होंगी ट्रंप की सलाहकार

बेटी इवांका होंगी ट्रंप की सलाहकार
वाशिंगटन , गुरुवार, 30 मार्च 2017 (10:12 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका व्हाइट हाउस में अपने पिता के सलाहकार के रूप में काम करेंगी।
 
व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में इवांका के सलाहकार बनने की पुष्टि की गई है। इंवाका के पति जैरेड कुशनर (36) मौजूदा समय में ट्रंप के वरिष्ठ सलाहाकार हैं।
 
इवांका ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह अपने के लिए अनौपचारिक तौर पर सलाहकार के रूप में काम करने की योजना बना रही है। हालांकि नैतिकता विशेषज्ञों ने इसकी आलोचना की थी। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोलकाता के होटल में आग, दो की मौत