Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इसराइली डॉक्टरों ने किया चमत्कार, धड़ से अलग होने के बाद भी सिर को जोड़ दिया

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (10:12 IST)
Attached head to trunk: इसराइली डॉक्टरों ने एक चमत्कारिक ऑपरेशन किया है। इसमें डॉक्टरों ने एक सड़क दुर्घटना में एक 12 साल के बच्चे का सिर इंटरनली धड़ से अलग होने के बाद उसे दोबारा जोड़ने का कारनामा कर दिखाया है। एक समाचार के अनुसार सुलेमान हसन नाम के एक 12 वर्षीय फिलिस्तीनी बच्चे को गंभीर चोट लगी थी जिसमें उसकी खोपड़ी उसकी रीढ़ की हड्डी के टॉप वर्टिब्रे से अलग हो गई थी। हसन साइकल चला रहा था, जब उसे एक कार ने टक्कर मार दी। उसे हाडासा मेडिकल सेंटर लाया गया और ट्रॉमा यूनिट में तुरंत उसका ऑपरेशन किया गया।
 
ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. ओहद इनाव ने इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया जिसमें कई घंटे लगे। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने डैमेज एसरिया में नई प्लेटें और फिक्सेशन का इस्तेमाल किया। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के हवाले से इनाव ने कहा कि बच्चे को बचाने की हमारी क्षमता हमारी नॉलेज और ऑपरेटिंग रूम में सबसे नई तकनीक की बदौलत हो सकी।
 
डॉक्टरों के अनुसार हसन का सिर उसकी गर्दन के आधार से लगभग पूरी तरह से अलग हो गया था जिसे इंटरनल डिकैपिटेशन के रूप में जाना जाता है। दरअसल ऑपरेशन जून में हुआ था लेकिन डॉक्टरों ने इसके बारे में अब जाकर खुलासा किया। इस बीच हसन को सर्वाइकल स्प्लिंट के साथ छुट्टी दे दी गई और डॉक्टर उसकी रिकवरी की निगरानी कर रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments