Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नेपाल में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 21 लोगों की मौत

नेपाल में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 21 लोगों की मौत
, शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (19:24 IST)
काठमांडू। नेपाल के मध्यवर्ती इलाके में शुक्रवार तड़के यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी जिससे 21 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने दी।
दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस जिस समय उफनती मिशूली नदी में गिरी, वह चितवजन जिले में थी। राहतकर्मियों ने बस से शवों से निकालने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
 
बस के नदी में गिरने से 21 व्यक्तियों की मौत होने के अलावा 16 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस अभी भी नदीं में है लेकिन वह पूरी तरह डूबी नहीं है। बस में अब कोई यात्री नहीं है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच अंतिम चरण में