Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंडोनेशिया लगाएगा खाद्य तेल के निर्यात पर प्रतिबंध, लोगों ने किया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

इंडोनेशिया लगाएगा खाद्य तेल के निर्यात पर प्रतिबंध, लोगों ने किया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन
, शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (21:29 IST)
जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया घरेलू कमी को कम करने और आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य तेल और उसके कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाएगा।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इससे एक दिन पहले राजधानी में सैकड़ों लोगों ने खाद्य वस्तुओं की महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध अगले बृहस्पतिवार से लागू होंगे और अनिश्चित समय तक जारी रहेंगे।

विडोडो ने एक बयान में कहा, मैं इस नीति के कार्यान्वयन की निगरानी और मूल्यांकन जारी रखूंगा, ताकि देश में खाद्य तेल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में और वाजिब कीमत पर बनी रहे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

PM मोदी के दौरे से पहले जम्‍मू में हाईअलर्ट, सुरक्षाबलों ने मार‍ गिराए 2 आतंकी