Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिंगापुर में क्रेन से दबकर भारतीय श्रमिक की मौत, पीएम ने मौतों को बताया अस्वीकार्य

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2022 (12:04 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर में एक निर्माण स्थल पर क्रेन के 2 हिस्सों के बीच दबकर 32 वर्षीय भारतीय श्रमिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि दुर्घटना बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 15 मिनट पर 1, मंडाई क्वेरी रोड पर हुई।
 
चैनल 'न्यूज एशिया' ने श्रम मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि ह्वा यांग इंजीनियरिंग कंपनी का भारतीय कर्मचारी मोबाइल क्रेन के चेसिस के नीचे एक टूलबॉक्स से कुछ समान निकाल रहा था, तभी क्रेन मुड़ गई। उसकी छाती क्रेन के 2 हिस्सों के बीच दब गई। प्रवक्ता ने श्रमिक का नाम नहीं बताया और कहा कि उसे क्हू टेक पुआत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
 
चैनल की खबर में कहा गया है कि यह इस साल सिंगापुर में कार्यस्थल पर हुई मौत का 27वां मामला है। वर्ष 2021 में कार्यस्थल पर कुल 37 लोगों की मौत हुई थी। अकेले अप्रैल में 10 लोगों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने पिछले महीने कहा था कि 'कार्यस्थल पर होने वाली मौतें स्वीकार्य नहीं हैं।'
 
ली ने कहा था कि अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने और अधिक काम व सामाजिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के बीच सुरक्षा मानकों और तरीकों में गिरावट आई है और दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। श्रम मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि कार्यस्थल में खराब सुरक्षा व्यवस्था वाली कंपनियों को 14 जून से कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments