Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमेरिकी जिम में भारतीय छात्र की चाकू से हमले में मौत, हमलावर गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (12:16 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य में स्थित एक फिटनेस सेंटर में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू से हमला किया गया जिसने बाद में दम तोड़ दिया। जिस विश्वविद्यालय में छात्र पढ़ाई कर रहा था, उसने यह जानकारी दी। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था और उस पर धारदार हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।
 
वलपरासियो विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान के छात्र वरुण पर 29 अक्टूबर को एक जिम में हमलावर जॉर्डन एंड्राड ने चाकू से हमला किया था जिसमें छात्र के सिर में चोट आई थी। अधिकारी हमले की वजह का पता लगा रहे हैं। शिकागो के समीप वलपरासियो विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हम भारी हृदय से वरुण राज पुछा के निधन की जानकारी साझा कर रहे हैं। हमारे विश्वविद्यालय ने अपने एक बच्चे को खो दिया। इस दु:ख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं वरुण के परिवार और उसके दोस्तों के साथ हैं।
 
घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था और उस पर धारदार हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। विश्वविद्यालय ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार वरुण के परिवार के संपर्क में है और जहां तक संभव होगा हम सहायता और समर्थन जारी रखेंगे ताकि परिजन इस अत्यंत मुश्किल समय में आगे बढ़ सकें। विश्वविद्यालय परिसर में 16 नवंबर को वरुण के लिए स्मृति सभा के आयोजन की योजना बनाई जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments