Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र का कत्ल, हत्या के आरोप में रूम मैट गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (12:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना प्रांत में एक विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावास में भारतीय मूल के 20 वर्षीय छात्र की हत्या किए जाने और उसके साथ रहने वाले कोरियाई छात्र को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इंडियानापोलिस निवासी वरुण मनीष छेड़ा परड्यू यूनिवर्सिटी परिसर के पश्चिमी छोर पर स्थित मैक्चियॉन हॉल में मृत पाया गया।
 
'एनबीसी न्यूज' ने परड्यू यूनिवर्सिटी की पुलिस प्रमुख लेस्ले वीटे के हवाले से कहा कि बुधवार को विश्वविद्यालय के एक छात्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वीटे ने बताया कि साइबर सुरक्षा विषय की पढ़ाई कर रहे कोरियाई छात्र जी मिन 'जिमी' शा ने मंगलवार देर रात 12.45 बजे 911 सेवा पर फोन कर पुलिस को वरुण की मौत के बारे में सूचित किया। हालांकि उन्होंने इस कॉल के बारे में अतिरिक्त विवरण नहीं दिया। प्राधिकारियों ने बताया कि घटना मैक्चियॉन हॉल की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में हुई।
 
वरुण परड्यू यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस विषय की पढ़ाई कर रहा था। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक वरुण की मौत कई घातक चोटों के कारण हुई और उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार पुलिस प्रमुख वीटे ने कहा कि उनका मानना है कि हमला अकारण किया गया। वरुण के बचपन के दोस्त अरुणभ सिन्हा ने 'एनबीसी न्यूज' से कहा कि वरुण मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन बातचीत कर रहा था और गेम खेल रहा था, तभी उन्हें कॉल पर अचानक चीख की आवाज सुनाई दी।
 
अरुणभ ने बताया कि वह उस रात दोस्तों के साथ नहीं खेल रहा था, लेकिन बाकी दोस्तों ने उसे बताया कि उन्होंने हमले की आवाज सुनी, लेकिन समझ नहीं पाए कि वहां हुआ क्या है और बुधवार सुबह जब वे उठे तो उन्हें वरुण की मौत की खबर पता चली। वीटे ने कहा कि 911 सेवा पर कॉल आने के कुछ ही मिनटों बाद 22 वर्षीय शा को हिरासत में ले लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया। वरुण की हत्या परड्यू यूनिवर्सिटी के परिसर में बीते 8 वर्षों से भी अधिक समय में हुई पहली हत्या है।
 
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मिच डैनियल्स ने कहा कि वरुण की मौत विश्वविद्यालय परिसर में घटित एक बेहद दुखद घटना है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयानक घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments