Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दो लड़कियों से छेड़छाड़ के जुर्म में भारतीय शेफ को मिली जेल की सजा

दो लड़कियों से छेड़छाड़ के जुर्म में भारतीय शेफ को मिली जेल की सजा
, शनिवार, 24 जून 2023 (15:31 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर में 44 वर्षीय भारतीय शेफ को 1 नाबालिग समेत 2 लड़कियों से छेड़छाड़ करने के जुर्म में 3 महीने और 4 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई है। 'टुडे' अखबर की शुक्रवार की खबर के मुताबिक सुशील कुमार ने 2 लड़कियों से छेड़छाड़ करने का जुर्म कुबूल किया है। अदालत में हुई सुनवाई के मुताबिक पिछले साल 2 अगस्त को कुमार ने बून केंग ट्रेन स्टेशन पर 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की और उसे अनुचित तरीके से छुआ।
 
उप लोक अभियोजक (डीपीपी) डेलिसिया टैन ने कहा कि इसके बाद उसने लड़की से फोन नंबर लिया और अपने फोन से लड़की के साथ 'सेल्फी' ली। पीड़िता ने घर पहुंचकर यह जानकारी अपनी मां को बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। कुमार को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
 
इसके बाद 8 नवंबर को उसने 19 साल की अन्य युवती से एक आवासीय ब्लॉक की लिफ्ट लॉबी में छेड़छाड़ की और उसे अनुचित तरीके से छुआ। उसने युवती से यह भी कहा कि वह उससे प्रेम करता है। इसके बाद पुलिस ने लिफ्ट की निगरानी फुटेज को जब्त कर लिया और 8 नवंबर को कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सजा सुनाते हुए जिला न्यायाधीश पॉल चैन ने कहा कि उन्हें कुमार का पछतावा स्वीकार नहीं है, क्योंकि उसे अगर सच में पछतावा होता तो वह एक ही अपराध कुछ महीनों के बाद दोबारा नहीं करता।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले, भारत-अमेरिका महत्वपूर्ण साझेदार, कई मुद्दों पर हम मिलकर कर रहे हैं काम