Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चीन ने की भारत-पाक संबंध सुधारने में मदद की पेशकश

चीन ने की भारत-पाक संबंध सुधारने में मदद की पेशकश
, गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 (21:55 IST)
न्यूयॉर्क। चीन ने दक्षिण एशिया के प्रमुख पड़ोसी देशों भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को चिंताजनक बताया है और इसे सुधारने में मध्यस्थ की हैसियत से रचनात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है।
 
चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के बाहर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अपनी भेंट के दौरान कश्मीर के घटनाक्रमों और उसे लेकर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को चिंताजनक बताया तथा दोनों देशों के संबंधों को सुधारने में मदद का प्रस्ताव दिया।
 
उन्होंने कहा कि हम कश्मीर के मामले में पाकिस्तान की स्थिति को काफी महत्व देते हैं और आशा करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय जगत भी इस देश की स्थिति को बेहतर ढंग से समझेगा। कुछ पश्चिमी देश आतंकवाद को प्रश्रय तथा बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना करते हैं किंतु यह देश स्वयं आतंकवाद का शिकार है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

संयुक्त राष्ट्र में नवाज को मुंहतोड़ जवाब दें सुषमा स्वराज