Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इमरान खान लेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ, सामने होंगी ये चुनौतियां, सद्‍भावना दूत बने सिद्धू

Webdunia
शनिवार, 18 अगस्त 2018 (09:27 IST)
इस्लामाबाद। इमरान खान पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इमरान खान के बुलावे पर क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद इमरान संसद में भी जीत हासिल कर चुके हैं।


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभालते ही इमरान के सामने बेरोजगारी, गरीबी और कमजोर अर्थव्यवस्था बड़ी चुनौतियां होंगी। पाकिस्तान को 25 अरब डॉलर (करीब 1 लाख 74 हजार करोड़ रुपए) के कर्ज की जरूरत है। पाकिस्तान के सम्भावित वित्तमंत्री असद उमर भी कह चुके हैं कि देश के हालात काफी खराब हैं। केंद्रीय बैंक के पास महज 10 अरब डॉलर (करीब 70 हजार करोड़ रुपए) हैं। उम्मीद है कि कम वक्त के लिए हमें कहीं से भी 8-9 अरब डॉलर का कर्ज मिल जाएगा। हालांकि इसके बाद भी हमारी जरूरतें पूरी होना नामुमकिन है।

सिद्धू ने कहा सद्‍भावना दूत बनकर आया हूं : इमरान खान के विशेष बुलावे पर पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू ने पाकिस्तान के लोकतंत्र में चुनाव के बाद आए बदलाव का स्वागत करते हुए कहा कि इमरान को दोनों देशों के बीच अमन की बहाली की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भारत के सद्भावना दूत के रूप में मोहब्बत का पैगाम लेकर पाकिस्तान आए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनेता के रूप में नहीं बल्कि दोस्त के रूप में आया हूं। मैं यहां अपने दोस्त (इमरान) की खुशी में शरीक होने आया हूं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी दोनों देशों के बीच अमन की बात करते थे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments