Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गांधी जयंती पर अमेरिकी कांग्रेस में पेश हुआ यह प्रस्ताव

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (09:45 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका की एक रसूखदार सासंद ने महात्मा गांधी की जयंती मनाने और शांति के प्रचारक बापू के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने की खातिर अमेरिकियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव पेश किया है।
 
इस प्रस्ताव को कांग्रेस सदस्य ग्रेस मेंग ने पेश किया है। प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के विचारों और इसके लक्ष्यों का समर्थन किया गया है तथा कहा गया है कि अमेरिकियों को इस दिन उपयुक्त समारोह, उत्सव और क्रियाकलापों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
 
मेंग ने अपने एक बयान में कहा, 'यह प्रस्ताव गांधी द्वारा दिए गए अहिंसा के दर्शन को सम्मान देने और शांति की उनकी विरासत को याद रखने का सबसे बेहतर तरीका है।'
 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के महत्व को समझें और उसका समर्थन करें, इसके लिए भी यह एक अच्छा रास्ता है। यह प्रस्ताव आवश्यक कार्रवाई के लिए 'हाउस कमेटी ऑन ओवरसाइट एंड गवर्नमेंट रिफॉर्म' के पास भेज दिया गया है।
 
प्रस्ताव में महात्मा गांधी को नागरिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाला ऐसा नेता बताया गया है जिसने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में अन्याय का सामना किया था और जिसने सामाजिक एवं राजनीतिक बदलाव लाने के लिए अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments