Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भीख में मिले स्क्रैच कार्ड से खुल गया बेघरों की किस्मत का ताला, रातोंरात बन गए लखपति

भीख में मिले स्क्रैच कार्ड से खुल गया बेघरों की किस्मत का ताला, रातोंरात बन गए लखपति
, बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (17:52 IST)
कहते हैं भगवान अगर देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसी ही एक घटना फ्रांस के एक शहर में 4 भिखारियों के साथ हुई। एक रात में उनकी किस्मत बदल गई। कोई अजनबी इन भिखारियों को एक स्क्रैचकार्ड दे गया और ये रातोंरात लाखों रुपयों के मालिक बन गए।
 
फ्रेंच लॉटरी ऑपरेटर FDJ के मुताबिक दान में देने के लिए जुआ खेलने वाले एक शख्स ने 4 बेघर लोगों को एक स्क्रैचकार्ड दिया था। इसके जरिए उन्होंने 50,000 यूरो यानी 43 लाख से ज्यादा की राशि जीती।
 
अपनी उम्र के तीसरे दशक में रहे ये चारों बेघर फ्रांस के पश्चिमी पोर्ट शहर ब्रेस्ट के एक लॉटरी शॉप के बाहर भीख मांग रहे थे, तभी दुकान से निकल रहे एक शख्स ने उन्हें एक स्क्रैचकार्ड दिया। उसने यह कार्ड एक यूरो में खरीदा था। 
 
FDJ के ऑपरेटर ने एक बयान में बताया कि 'इन चारों युवाओं के लिए बड़ा आश्चर्य था जब उन्हें पता चला कि उन्होंने पांच यूरो नहीं, 50,000 यूरो जीत लिया है।

उन्होंने बताया कि चारों ने आपस में लॉटरी की रकम को बराबर-बराबर बांट लिया है। वे इतने खुश थे कि उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं थे। चारों ने अभी पैसों को लेकर आगे की कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन जल्दी से जल्दी शहर को छोड़ना चाहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL 13: बुमराह नई गेंद संभालने और यॉर्कर करने को लेकर बेताब थे : बांड