Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फ्रांसीसी सेना को माली में बड़ी सफलता, खूंखार आतंकी याहिया को मार गिराया

फ्रांसीसी सेना को माली में बड़ी सफलता, खूंखार आतंकी याहिया को मार गिराया
मास्को , शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (09:53 IST)
मास्को। फ्रांस के साहेल क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख आतंकवादी संगठन ‘ग्रुप टू सपोर्ट इस्लाम एंड मुस्लिम्स (जीएसआईएम)’ के खूंखार आतंकवादी को सेना ने आतंकवाद निरोधक अभियान (ऑपरेशन बरखाने) के दौरान मार गिराया।  
 
फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फ्रांसीसी सशस्त्र बलों ने 21 फरवरी को माली में टिम्बकटू के उत्तरी क्षेत्र में ऑपरेशन बरखाने के दौरान 11 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में याहिया आबो अल हम्माम शामिल था जो ‘अमीरात ऑफ टिम्बकटू’ नामक आतंकवादी संगठन का संस्थापक था और जीएसआईएम में दूसरे स्थान पर था। उसके दो साथी भी इस अभियान के दौरान मारे गए।
 
रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने साहेल क्षेत्र में फ्रांसीसी सेना के इस सफल अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीएसआईएम के ऐसे खूंखार आतंकवादी की मौत से इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियां कमजोर होगी।
 
जीएसआईएम, जमा नुसरत उल-इस्लाम वा अल-मुस्लिम(जेएनआईएम) के नाम से भी जाना जाता है और यह एक जिहादी संगठन है जो मगरेब और पश्चिमी अफ्रीका में कई हमलों के लिए जिम्मेदार है।
 
फ्रांसीसी सेना का ऑपरेशन बरखाने 2014 से जारी है। माली के अलावा, बुर्किना फासो, चाड, माउरितानिया और नाइजर में भी यह अभियान चल रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लोकसभा चुनाव से बीजेपी में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव, सह संगठन महामंत्री अतुल राय को हटाया