Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इस्लामिक स्टेट से संबंध होने के संदेह में तुर्की में चार विदे‍शी हिरासत में

इस्लामिक स्टेट से संबंध होने के संदेह में तुर्की में चार विदे‍शी हिरासत में
, रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (17:58 IST)
इस्तांबुल। तुर्की पुलिस ने पश्चिमोत्तर प्रांत बुर्सा में रविवार को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े कम से कम 4 विदेशी संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये मोरक्को और नीदरलैंड्स के निवासी हैं।
 
निजी एनटीवी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि आतंकवाद निरोधक ब्यूरो ने मुडान्या जिले में संदिग्धों को हिरासत में लिया जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला संदिग्ध मोरक्को मूल की डच नागरिक है जबकि दूसरी महिला के पास मोरक्को और नीदरलैंड्स की दोहरी नागरिकता है।
 
ब्रॉडकास्टर के अनुसार दोनों पुरुष संदिग्धों में से एक इराकी और दूसरा इराकी मूल का डच नागरिक है। इन दोनों पर महिला संदिग्धों को शरण देने और उनकी सहायता करने का आरोप है। तुर्की में पिछले कुछ वर्षों में किए गए घातक हमलों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इन हमलों के लिए आईएस को जिम्मेदार ठहराया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुपरस्टार रजनीकांत का बड़ा फैसला, न चुनाव लड़ेंगे और न किसी पार्टी का समर्थन करेंगे