Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन
, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (11:47 IST)
हरारे। जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उन्होंने अफ्रीकी लोगों की आजादी और सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। राष्ट्रपति इमर्सन मेन्नागवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मेन्नागव ने कहा, मैं अत्यंत दुख के साथ यह घोषणा कर रहा हूं कि जिम्बाब्वे के संस्थापक जनक और पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है। वे आजादी के प्रतीक थे। उन्होंने अफ्रीकी लोगों की आजादी और सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित किया था।

मेन्नागव ने कहा, देश में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। मुगाबे ने वर्ष 1987 से 2017 तक देश में राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवा दीं। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री पद का भी कार्यभार संभाला था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

2 राज्यों में यातायात नियमों ने मचाई खलबली, पुलिस ने 4 दिन में ही बना दिए 1.41 करोड़ के चालान