Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 1 साल की सजा, घर में रह सकते हैं नजरबंद

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 1 साल की सजा, घर में रह सकते हैं नजरबंद
, गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (18:59 IST)
पेरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को आज अदालत ने दोषी पाते हुए उन्हें एक साल के लिए घर में नजरबंद रहने की सजा सुनाई है। सरकोजी पर दोबारा चुनाव लड़ने के लिए खर्च की जानी वाली अधिकतम वैध धनराशि 2.75 करोड़ डॉलर से लगभग दोगुना धन खर्च करने आरोप है।

खबरों के अनुसार, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 में दोबारा चुनाव लड़ने की नाकाम कोशिश के लिए गैरकानूनी वित्त पोषण का बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया और उन्हें एक साल के लिए घर में नजरबंद रहने की सजा सुनाई गई।

66 वर्षीय सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे। अदालत ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ गंभीर तथ्य हैं, जिसमें उन्होंने निजी हित के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। अदालत ने कहा कि सरकोजी ने साल 2012 में चुनावी हार के बाद पद का दुरपयोग करते हुए धन का अवैध लेनदेन किया

इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति के अलावा 13 अन्य लोगों पर केस चला है। इसमें रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य, अकाउंटेंट और रैली आयोजक शामिल हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मानचित्रकार विजय दरियानी के ठिकानों पर EOW की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा