Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोलंबिया में भूस्खलन और बाढ़ से 254 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2017 (09:25 IST)
मोकोआ। दक्षिण अमेरिकी देश कोलम्बिया के मोकोआ शहर में भूस्खलन से कम से कम 254 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिसके बाद पश्चिमी पुटुमायो प्रांत में नदियों का पानी, कीचड़ और पत्थर सड़कों पर आ गए हैं।
 
भूस्खलन के बाद अपने पिता को खोज रहे एक स्थानीय निवासी मेरियो उसाला ने कहा कि यहां जोरदार बारिश हुई है, जो पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच ज्यादा हुई। मेरी एक रिश्तेदार भी इसमें घायल हो गई, उन्हें सिर में चोट लगी है लेकिन वह सुरक्षित हैं।
 
इस बीच कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस ने भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। यह घटना दिल दुखाने वाली है।
 
उन्होंने कहा कि राहत और बचाव में लगे अधिकारी लापता लोगों को तलाशने का काम जोरों से कर रहे हैं और इस काम में लगभग 1100 से ज्यादा सेना के जवान लगे हुए हैं।
 
सेना ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि अब तक 254 लोगों की मौत हुई है और 400 लोग घायल हुए हैं जबकि 200 अन्य लापता है। इससे पहले सांतोस ने ट्वीट करके मृतकों की संख्या 193 बताई थी।
 
प्रांत के मेयर जोस अंटोनियो कास्त्रो ने कहा कि घंटो हुई भारी बारिश के कारण कई नदियां लबालब भर गई थी जिसके बाद माकोआ की सड़कों और घरों में कीचड़ भर गया। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा इलाका है। कई मकानों का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। हालांकि लोगों को इसकी चेतावनी दी गई थी और उनके पास अपने घरों से निकलने के लिए पर्याप्त समय था लेकिन इसके बावजूद भी कई मकान इसकी चपेट में आ गए। (वार्ता) 

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments