Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फेसबुक को फिर लगा बड़ा झटका, ब्रिटेन में लगा 4 करोड़ 70 लाख का जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (20:15 IST)
लंदन। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय ने गुरुवार को फेसबुक पर आंकड़ों की सुरक्षा संबंधी कानून के गंभीर उल्लंघन को लेकर पांच लाख (लगभग 4 करोड़ 70 लाख रुपए) पाउंड का जुर्माना लगाया।
 
आईसीओ ने यह जुर्माना कैंब्रिज एनालिटिका मामले में अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी की भूमिका को लेकर  लगाया है। यह मुद्दा पिछले कुछ महीनों से चर्चा में रहा है।
 
आईसीओ ने कहा कि उसकी जांच में पता लगा कि फेसबुक ने 2007 से 2014 के बीच यूजर की निजी  जानकारी का उपयोग उनकी सहमति के बिना ही एप्लिकेशन डेवलपरों को करने की अनुमति दे दी। 
 
सूचना आयुक्त एलिजाबेथ डेन्हम ने कहा कि फेसबुक अपने उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों की गोपनीयता की रक्षा  करने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कंपनी को बेहतर कदम उठाना चाहिए था।
 
यह जुर्माना ब्रिटेन के आंकड़ा सुरक्षा कानून, 1998 के तहत लगाया गया है। मई में उस कानून के स्थान पर  नया कानून लागू हो गया है। इसके अलावा यूरोपीय संघ का आंकड़ा संरक्षण नियम भी लागू है। नए कानून के तहत आईसीओ को व्यापक अधिकार हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Gold Prices : शादी सीजन में सोने ने फिर बढ़ाई टेंशन, 84000 के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकी

Uttar Pradesh Assembly by-election Results : UP की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम, हेराफेरी के आरोपों के बीच योगी सरकार पर कितना असर

PM मोदी गुयाना क्यों गए? जानिए भारत को कैसे होगा फायदा

महाराष्ट्र में पवार परिवार की पावर से बनेगी नई सरकार?

पोस्‍टमार्टम और डीप फ्रीजर में ढाई घंटे रखने के बाद भी चिता पर जिंदा हो गया शख्‍स, राजस्‍थान में कैसे हुआ ये चमत्‍कार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 : दलीय स्थिति

LIVE: महाराष्‍ट्र में रुझानों में महायुति की सरकार

LIVE: संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- कुछ तो गड़बड़ है, शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं

By election results 2024: यूपी उपचुनाव में भाजपा को भारी बढ़त, बंगाल में TMC का जलवा

संजय राउत गुस्से में, उठाए चुनाव परिणाम पर सवाल, जनता के बारे में कही ये बात

આગળનો લેખ
Show comments