Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मॉस्को में निष्कासित राजनयिकों ने अमेरिकी दूतावास छोड़ा

Webdunia
गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (11:38 IST)
मॉस्को। जासूस को जहर देने पर उपजे विवाद के मद्देनजर मॉस्को में वाशिंगटन के दूतावास से निष्कासित किए गए अमेरिका के 60 राजनयिकों का पहला जत्था गुरुवार को रवाना हो गया।
 
अमेरिका के कई राजनयिकों और उनके परिवारों ने स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे दूतावास छोड़ दिया और वे तीन बसों तथा एक मिनीबस में सवार होकर हवाईअड्डे की ओर रवाना हुए। रूस ने राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए आज की समय सीमा दी थी। 
 
ब्रिटेन में चार मार्च को सालिसबरी में पूर्व डबल एजेंट सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर नर्व एजेंट से हमला किया गया जिसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्रिटेन ने इस हमले के पीछ रूस का हाथ बताया है। इसके बाद जैसे को तैसा नीति के तहत राजनियकों को अपने-अपने देश से निकालने का सिलसिला जारी है।
 
ब्रिटेन ने कहा कि इस हत्या के पीछे रूस के होने की पूरी संभावना है। हालांकि रूस ने आक्रामक रूप से इस आरोप को खारिज किया है।
 
अमेरिका, यूरोपीय संघ के सदस्यों, नाटो देशों और अन्य देशो ने रूस के 150 से अधिक राजनयिकों को निष्कासित करने का आदेश दिया था और रूस ने भी इसका ऐसा ही जवाब दिया।
 
मार्च के अंत तक रूस ने अमेरिका के 60 राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कहा और साथ ही सेंट पीटर्सबर्ग में वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया।
 
राजनयिकों के देश छोड़कर जाने के मद्देनजर दूतावास में कई वाहन आते और जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई वाहनों में निष्कासित राजनयिकों के सामान और पालतू जानवर भी हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments