Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गजब है यह चुनाव, एक दिन में 17 हजार द्वीपों पर मतदान

Webdunia
बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (20:28 IST)
भारत के 29 राज्य और 7 केन्द्र शासित प्रदेशों में सात चरणों में मतदान होने जा रहा है, लेकिन यदि आपको कोई कहे कि किसी देश में 17000 द्वीपों में एक ही दिन मतदान होगा तो चौंकना स्वाभाविक है। यह हकीकत है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र इंडोनेशिया वह देश है जहां इतने द्वीप होने के बावजूद एक ही दिन वोटिंग होती है।
 
इंडोनेशिया में संसद और राष्ट्रपति पद के लिए एक ही दिन में 17 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के लिए जोको विडोडो या जोकोवी और प्रबोवो सुबीआंतो के बीच मुकाबला है। सुबीआंतो जहां इंडोनेशियाई सेना के जनरल रह चुके हैं, वहीं जोकोवी वर्तमान में राष्ट्रपति हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो जोकोवी एक फिर राष्ट्रपति पद पर काबिज होंगे।
 
चुनाव आमतौर पर भावनात्मक मुद्दों पर लड़े जाते हैं। इनमें धर्म, जाति, नस्ल जैसे शामिल होती हैं। चुनाव में पैसा भी बड़ी भूमिका निभाता है। साथ इन चुनावों को संपन्न कराने में सबसे संसाधनों की बहुत जरूरत होती है। 
 
भारत और अमेरिका के बाद इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मतदाताओं की संख्‍या है। 2014 के चुनाव के अनुसार भारत में यह संख्या 83 करोड़ से ज्यादा है, जो कि इस बार 90 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है। दूसरी ओर दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका में पंजीकृत मतदाताओं की संख्‍या 21 करोड़ से ज्यादा है। 
 
अमेरिका और भारत में चुनाव की यह प्रक्रिया कई सप्ताह और महीनों तक चलती है, वहीं इंडोनेशिया के 17 हजार द्वीपों के लोग आश्चर्यजनक रूप से एक ही दिन मतदान करते हैं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 8 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथों का इंतजाम किया है, जबकि 60 लाख के लगभग अस्थायी मतदान कर्मी इस कार्य को अंजाम देने में भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक बूथ पर 300 लोगों के मतदान की व्यवस्था की गई है। 2 लाख 45 हजार उम्मीदवार इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। 
 
हालांकि इंडोनेशिया में इस साल मतदान अनिवार्य नहीं है और चुनाव के लिए राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। इस दिन को लोकतंत्र का महोत्सव भी कहा जाता है। पिछले चुनाव की बात करें तो यहां 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर हमला, 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments