Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जापान में भूकंप के तेज झटके

जापान में भूकंप के तेज झटके
, शनिवार, 7 नवंबर 2020 (12:34 IST)
टोक्यो। जापान में टोक्यो के दक्षिण-पूर्व में 600 मील की दूरी पर ओगासावारा द्वीपसमूह के चिचीजीमा द्वीप में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
 
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के कारण समुद्र में सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
 
जापान भूकंपीय सक्रिय क्षेत्र में भी आता है जिसे रिंग ऑफ फायर के रूप में जाना जाता है और यहां नियमित अंतराल में शक्तिशाली भूकंप आते रहते हैं।
 
वर्ष 2011 में रिक्टर पैमाने पर यहां 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था और सुनामी आने से 15,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र आपदा के कारण प्रभावित हुआ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live Updates : वोट की चिंता, परिजनों के साथ खाट पर मतदान स्थल पहुंचे बुजुर्ग...