Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जापान के तट के पास आया 6.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

Webdunia
सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (11:52 IST)
टोकियो। जापान के पूर्वी तट के निकट सोमवार तड़के 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इसके कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि भूकंप का केंद्र प्रशांत सागर तल के नीचे 41.7 किलोमीटर की गहराई में था। यह मियागी प्रांत से 50 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर है। 
हालांकि उसने इस दौरान जान-माल को किसी प्रकार का नुकसान होने संबंधी जोखिम को निम्न दर्जे का बताया है।
ALSO READ: दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने (जीएमए) ने इस भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई और इसका केंद्र 50 किलोमीटर गहराई में बताया। जापान की क्योदो संवाद समिति ने बताया कि सुबह 5.30 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 8.30 बजे) आए भूकंप के बाद सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 
जापान प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आता है, जहां अकसर भूकंप आते रहते हैं। जापान में 2011 में 9.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद भयानक सुनामी आई थी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से विकिरण रिसाव हुआ था। इस दौरान करीब 16,000 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments