Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या तेज हो गई है पृथ्वी के घूमने की गति? दर्ज हुआ सबसे छोटा दिन

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2022 (12:32 IST)
कोलोराडो। जब से वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के घूमने (Rotation) की गति को परमाणु घड़ियों (Atomic Clock) से मापना शुरू किया है, तब से हमारे ग्रह ने अपना सबसे छोटा दिन 26 जुलाई, 2022 को दर्ज किया है। हमने सुना था कि पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर पूरा करने में 24 घंटे लेती है, जिसे हम एक दिन के बराबर मानते हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। हम मानें या ना मानें, लेकिन हमने वास्तव में अपने दिन के लिए एक्स्ट्रा 1.59 मिलीसेकंड प्राप्त किया है। 
 
कुछ साल पहले तक ये माना जाता था कि 1973 से शुरू हुई पृथ्वी के घूमने की गति की गणना के बाद से पृथ्वी धीरे घूम रही है। लेकिन इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन एंड रेफरेंस सिस्टम्स सर्विस (IERS) के अनुसार अभी इसकी रफ्तार सामान्य से थोड़ी तेज दर्ज की गई है। 
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि चन्द्रमा धीरे-धीरे पृथ्वी के घूमने की गति को बदल रहा है। इसका गुरुत्वाकर्षण खिंचाव (Gravitational Pull) सूर्य के चारों ओर स्थित पृथ्वी के कक्षीय पथ (Revolving Axis) को थोड़ा अण्डाकार (elliptical) बनाता जा रहा है।  
 
वैज्ञानिकों ने इस बात पर ध्यान दिया कि 1960 के बाद 2020 में 28 सबसे छोटे दिन थे। 2021 में सबसे छोटा दिन 2020 की तुलना में लंबा था। लेकिन 29 जून, 2022 को, हमारे ग्रह ने अपना अब तक का सबसे तेज चक्कर लगाया, और 26 जुलाई, 2022 का दिन ऐसा था जब हमने स्पष्ट रूप से 1.50 मिलीसेकंड ज्यादा प्राप्त किया। पृथ्वी ने 19 जुलाई, 2020 को 24 घंटे से भी कम समय में 1.4602 मिलीसेकंड में अपनी धुरी का चक्कर लगाया और पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
 
अब सवाल ये उठता है कि पृथ्वी की घूमने की गति स्पष्ट रूप से तेज क्यों होती जा रही है? दुनिया के शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसपर अपने-अपने मत दिए हैं। उनके अनुसार:

- यह हिमनदों (Glaciers) के पिघलने का परिणाम है,
- हमारी पृथ्वी का पिघला हुआ केंद्रीय भाग (Core) इसकी गति को बढ़ा रहा है,  
- भूकंपीय गतिविधियां एक अन्य संबंधित कारण हो सकती हैं, 
- कुछ लोग अभी भी इसे Chandler wobble मानते हैं।
( आपको बता दें कि 14 महीने की अवधि के साथ पृथ्वी के घूमने की धुरी के एक अण्डाकार दोलन (Oscillation) को Chandler wobble कहा जाता है, जिसका कारण अभी तक निर्धारित नहीं किया जा सका है।)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments