Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों में दर्जनों आतंकी मारे गए

अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों में दर्जनों आतंकी मारे गए
, शनिवार, 2 मई 2020 (17:09 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल और हेलमंड में पिछले 24 घंटों में दर्जनों आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के अनुसार तालिबान आतंकवादियों ने जाबुल में स्थानीय समयानुसार लगभग 2 बजे नूरोर्क क्षेत्र के एक अफगान नेशनल आर्मी बेस पर हमला किया जो सुबह लगभग 5 बजे तक चला।

पुलिस प्रमुख ने कहा, भिड़ंत में 8 तालिबानी आतंकवादी मारे गए वहीं 3 अन्य घायल हो गए। इस भिड़ंत में किसी भी नागरिक या सैनिक को चोट नहीं आई हैं।अफगान वायुसेना ने शुक्रवार दोपहर प्रांत के शिंकई जिले में तालिबानी ठिकानों पर धावा बोल दिया जिसके जवाब में तालिबानियों ने यह हमले किए।

पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद लाल अमिरी ने बताया कि इस हमले में 3 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा हेलमंड पुलिस ने कहा कि नहर-ए-सराज जिले के स्पिन मस्जिद इलाके में हुए हमले में 6 तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।

उसी रात नाद अली जिले के खुशाल गांव में इसी तरह की भिड़ंत में 4 तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। अफगानी सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। तालिबान ने इस भिड़ंत पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

PM मोदी से कांग्रेस का सवाल, बताएं Lockdown से बाहर निकलने का सरकार का प्लान