Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति 60 करोड़ डॉलर घटी

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति 60 करोड़ डॉलर घटी
, बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (12:55 IST)
वॉशिंगटन। 'फोर्ब्स' पत्रिका ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी की जिसके मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति पिछले 1 वर्ष में 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर घटी है। ट्रंप की कुल संपत्ति 2.5 अरब डॉलर बताई गई है। पत्रिका की ओर से जारी 400 सर्वाधिक धनवान अमेरिकी लोगों की सूची में ट्रंप को 339वां स्थान मिला है। वे पिछले 1 वर्ष में 64 पायदान नीचे चले गए हैं।
'फोर्ब्स' के अनुसार न्यूयॉर्क में ट्रंप की 9 संपत्तियों में लगभग 32.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है जबकि गैरन्यूयॉर्क 5 संपत्तियों में 12.4 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई है। ट्रंप के अधिकांश गोल्फ कोर्स और क्लबों में अनुमानित 13.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि फ्लोरिडा के पाम बीच में मौजूद उनके मार-ए-लागो क्लब के दामों में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई।
 
'फोर्ब्स' पत्रिका के अनुसार ट्रंप की संपत्ति में गिरावट कोरोनावायरस महामारी के कारण कई उद्योगों पर पड़ी मार के कारण हुई है। इन उद्योगों में होटल, गोल्फ कोर्स और क्लब शामिल हैं जिनमें ट्रंप ने अपना अधिकतर निवेश किया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Coronavirus : भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी, 897394 सक्रिय मामले