Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

डोनाल्ड ट्रंप ने हैती, अफ्रीकी देशों को 'मलिन' बताया

Webdunia
शनिवार, 13 जनवरी 2018 (00:07 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैती और अफ्रीकी देशों के प्रवासियों की रक्षा करने के कुछ अमेरिकी सांसदों के प्रयासों को लेकर निराशा प्रकट की और सवाल किया अमेरिका को इन मलिन (शिटहोल) देशों के नागरिकों को क्यों स्वीकार करना चाहिए।
 
 
उनकी इस टिप्पणी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया। बहरहाल, ट्रंप ने इससे इनकार किया कि उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी की है, हालांकि उन्होंने यह माना कि उनकी तरफ से कड़ी भाषा का इस्तेमाल हुआ है। 
 
खबरों के मुताबिक, ट्रंप ने कल सीनेटरों और कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात की और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मदद करने वाले कुछ एशियाई देशों से प्रवासियों की वकालत की। कई मीडिया रिपोर्ट में ट्रंप के हवाले से कहा गया, हमारे यहां मलिन देशों के ये सभी लोग क्यों हैं? 
 
राष्ट्रपति ने अफ्रीकी देशों और हैती का जिक्र करते हुए यह बात की और सुझाव दिया कि अमेरिका को नार्वे जैसे स्थानों के प्रवासियों का स्वागत करना चाहिए। नार्वे के प्रधानमंत्री ने गत बुधवार को ट्रंप से मुलाकात की थी। ट्रंप के इस बयान की डेमोक्रेटिक सांसदों ने निंदा की है। इस संबंध में सबसे पहले खबर ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने दी थी।
 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह एशियाई देशों के प्रवासियों का अधिक खुले दिल से स्वागत करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि वे आर्थिक रूप से अमेरिका की मदद करते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप योग्यता के आधार पर आव्रजन की वकालत करते रहे हैं जिससे भारत जैसे देशों को सर्वाधिक लाभ हो सकता है।
 
ट्रंप के बयान का जिक्र करते हुए व्हाइट हाउस के प्रधान उप प्रेस सचिव राज शाह ने कहा, अमेरिका के कुछ नेताओं ने विदेशी देशों के लिए लड़ना चुना लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा अमेरिकी लोगों के लिए लड़ेंगे। इस बीच, हाउस डेमोक्रेटिक व्हिप स्टेनी एच होयर ने ट्रंप के बयान की निंदा करते हुए इसे नस्ली एवं अपमानजनक बताया। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद लुइस गुतीरेज और कांग्रेस की सदस्य इलियाना रोस-लेतिनेन ने भी ट्रंप के इस बयान की कड़ी आलोचना की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments