Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

साइबर यूनिट पर पीछे हटे डोनाल्ड ट्रंप

साइबर यूनिट पर पीछे हटे डोनाल्ड ट्रंप
, सोमवार, 10 जुलाई 2017 (10:44 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ एक साइबर सुरक्षा इकाई के गठन का सुझाव देने के बाद इससे पीछे हट गए। 
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी वार्ता के बाद इसे बढ़ावा देने के बात करने के कुछ घंटे बाद ही ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों देशों की साझा साइबर सुरक्षा यूनिट संभव है। 
 
ट्रंप ने कहा कि तथ्य यह है कि राष्ट्रपति पुतिन और मैंने साइबर सुरक्षा इकाई पर चर्चा की, इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे लगता है कि यह हो सकता है। ऐसा नहीं हो सकता।
 
सीरिया में अमेरिका और रूस के बीच संघर्षविराम समझौते पर किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह हो सकता था और इसे किया गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दुबई में 16 लाख का विश्व का सबसे महंगा केक