Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में रहने आईं मेलानिया

डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में रहने आईं मेलानिया
, सोमवार, 12 जून 2017 (12:50 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस में रहने के लिए 2 और लोग आए हैं। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनके पुत्र बैरन आखिरकार 1,600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में रहने के लिए पहुंच गए। 
 
अमेरिका की प्रथम महिला की सहयोगी ने बताया कि स्लोवानिया में जन्मी पूर्व मॉडल और उनके एवं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 11 वर्षीय पुत्र बैरन रविवार रात यहां रहने के लिए पहुंच गए। इससे पहले वे न्यूयॉर्क में रहते थे ताकि बैरन अपने विद्यालय का साल पूरा कर सके। आगामी सत्र 2017-18 में वे वॉशिंगटन के बाहर एंड्रूज एपिस्कोपल स्कूल में दाखिला ले सकते हैं।
 
राजधानी पहुंचने से पहले मेलानिया और बारेन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन के संयुक्त बेस एंड्रूज पर उतरे। उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी हुई थी। बांमबार्डियर विमान की छोटी उड़ान में मेलानिया के मां-बाप न्यूजर्सी से उनके साथ हो गए।
 
ट्रंप अपने गोल्फ कोर्स में यहां अपना सप्ताहांत बिताने के लिए आए थे। व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद मेलानिया ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वे एक खिड़की से दक्षिणी लॉन और वॉशिंगटन स्मारक को देख रही हैं। उल्लेखनीय है कि मलेनिया आधुनिक इतिहास की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने चुनाव जीतने के बाद यहां पहुंचने में इतनी देरी की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बोको हराम ने घात लगाकर 8 लोगों की हत्या कर दी