Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

डोकलाम विवाद : जानिए कैसे सुलझा पूरा विवाद

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (11:36 IST)
बीजिंग। सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2 महीने से अधिक समय तक चली तनातनी आखिर कैसे खत्म हुई? अब इस सवाल का जवाब चीन की ओर से भी सामने आया है। चीनी सेना की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के साथ कई दौर की बातचीत से समाधान का रास्ता साफ हुआ।
 
चीन के पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी की ऑफिसर लेओ फांग ने कहा कि 'इस साल भारतीय सेना ने चीनी क्षेत्र में सीमा को पार किया। बेशक सुरक्षित तरीके से इसका समाधान हो चुका है।' पीएलए के सेंट्रल मिलिटरी कमिशन (सीएमसी) के इंटरनेशनल मिलिटरी को-ऑपरेशन ऑफिस में स्टाफ ऑफिसर लेओ ने कहा कि 'सेना में मेरे सहकर्मियों और दूसरे मंत्रालयों ने बहुत करीब आकर काम किया और कई बार हमारी बात भारतीय पक्ष से हुई।
 
उन्होंने यह भी कहा कि विवाद के शांतिपूर्ण समझौते में चीन के रुख का बड़ा योगदान है। लेओ कम्युनिस्ट पार्टी चाइना के 19वें नेशनल कांग्रेस के इतर बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि 'हम राष्ट्रीय अखंडता और सुरक्षा के लिए सबकुछ कर रहे हैं।
 
डोकलाम में भारत और चीन के सैनिक दो महीने से अधिक समय तक एक-दूसरे के सामने डटे रहे थे। यह विवाद इस साल जून में उस समय उत्पन्न हुआ जब भूटान के दावे वाले इलाके में चीन ने सड़क निर्माण शुरू किया। अगस्त में दोनों पक्ष यहां से अपने सैनिकों को हटाने पर सहमत हुए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments