Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तान में दिलीप कुमार और राज कपूर के घर की कीमत हुई तय, जानें कितनी है रकम

पाकिस्तान में दिलीप कुमार और राज कपूर के घर की कीमत हुई तय, जानें कितनी है रकम
, बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (23:01 IST)
पेशावर। पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेताओं दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों की कीमत क्रमश: 80,56,000 और 1,50,00,000 रुपए निर्धारित की है। प्रांतीय सरकार ने सितंबर में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में स्थित इन ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए पैतृक घरों को खरीदने का फैसला किया था।
उत्तरी पाकिस्तान के इस शहर के प्रमुख इलाकों में स्थित इन 2 इमारतों को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया है। पेशावर के उपायुक्त मुहम्मद अली असगर ने कम्युनिकेशन एंड वर्क्स डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट के बाद दिलीप कुमार के 4 मारला में बने घर की कीमत 80.56 लाख रुपए निर्धारित की है जबकि राज कपूर के 6 मारला के घर की कीमत 1.5 करोड़ रुपए लगाई गई है। मारला क्षेत्र की पैमाइश के लिए पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश में इस्तेमाल होने वाला परंपरागत मानक है। एक मारला को 272.25 वर्ग फीट या 25.2929 वर्गमीटर के बराबर माना जाता है। 
 
पुरातत्व विभाग ने प्रांतीय सरकार से इन दोनों ऐतिहासिक इमारतों को खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध किया था। इन्हीं इमारतों में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों दिलीप कुमार और राज कपूर का जन्म हुआ था और विभाजन से पहले उनकी शुरुआती परवरिश भी वहीं हुई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नीति आयोग के CEO के 'कुछ ज्‍यादा ही लोकतंत्र' संबंधी बयान पर केंद्र सरकार ने कही यह बात