Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

KISS करने पर इस देश में कपल को भयानक सजा, इतने कोड़े मारे कि पीठ की चमड़ी उधेड़ दी

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2023 (14:27 IST)
जकार्ता। भारत में कपल कहीं भी पार्क में, मेट्रो आदि में आराम से साथ बैठ सकते हैं। यहां तक कि खुलेआम रोमांस करने के भी वीडियो सामने आते रहे हैं। लेकिन कुछ देशों में ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते।

इंडोनेशिया में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। इंडोनेशिया के ऐश प्रांत में एक अविवाहित कपल ने एक दूसरे को चुंबन किया था। जिसके बदले में उन्हें सार्वजनिक रूप से 21-21 कोड़े मारे गए। आलम यह है कोडे से दोनों की पीठ की चमड़ी उधेड़ दी गई। उन पर शरिया कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर ये सजा दी गई।

बता दें कि अधिकारियों ने 23 साल के युवक और 24 साल की युवती को कथित तौर पर एक खड़ी कार में अंतरंग होते हुए पकड़ा था। जिसकी सजा उन्हें दी गई। सिंधो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सुमात्रा द्वीप पर बुस्तानुल सलातिन परिसर में दोनों को आम लोगों की उपस्थिति में 21-21 कोड़े मारे गए। इस कपल को यह क्रूर सजा सार्वजनिक रूप से दी गई और लोग पिटाई के दौरान महिला को फर्श पर गिरते हुए देखते रहे।

कपल को पहले 25 कोड़े मारने की सजा मिली थी, बाद में इसे 21 कोड़े तक सीमित रखा गया। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बांदा आचे अभियोजक कार्यालय के आपराधिक जांच विभाग के प्रमुख इस्नावती के ने कहा कि उन दोनों ने जिनायत कानून इस्लामिक आपराधिक कानून का उल्लंघन किया था। इस कपल को सुमात्रा के बांदा एसेह शहर के उले ली हार्बर क्षेत्र में किस करते देखा गया था।

जांच में बताया गया कि एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर एक खड़ी कार की जांच की थी। जब वो कार के पास पहुंचा तो कपल चुंबन रहे थे। जिसके बाद युवक को हिरासत में लिया गया, जबकि युवती को काझू हिरासत केंद्र में हिरासत में रखा गया।

आपको बता दें कि इंडोनेशिया मुख्य रूप से मुस्लिम देश है, जहां की 90 प्रतिशत आबादी इस्लाम धर्म का पालन करती। हालांकि, इस्लामिक कानून देशभर में लागू नहीं है। इंडोनेशिया के 34 प्रांतों में से ऐश एकमात्र प्रांत है जो कानूनी रूप से शरिया से प्राप्त उपनियमों को अपना सकता है।
Edited by Navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments