Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

म्यांमार में सेना का तख्तापलट, स्टेट काउंसलर सू की नजरबंद

म्यांमार में सेना का तख्तापलट, स्टेट काउंसलर सू की नजरबंद
, सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (08:10 IST)
नेपीता। म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर स्टेट काउंसलर आंग सान सू की को नजरबंद कर लिया है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। वहीं म्यांमार में सेना के टेलीविजन चैनल ने बताया कि सेना ने 1 वर्ष के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है।
 
ऑनलाइन समाचार पोर्टल 'म्यांमार नाऊ' ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि सू की और उनकी पार्टी के अध्यक्ष को सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि समाचार पोर्टल पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। खबरों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि नेपीता में संचार के सभी माध्यम काट दिए गए हैं और सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

राष्ट्रपति विन म्यांत को भी हिरासत में लिया : दूसरी ओर मॉस्को से मिले समाचार में कहा गया कि म्यांमार में तख्तापलट की आशंका के बीच स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ-साथ राष्ट्रपति विन म्यांत को हिरासत में लिया गया है।

नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के प्रवक्ता मायो न्यांट ने बताया कि म्यांमार की काउंसलर आंग सान सू की और देश की सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य वरिष्ठ लोगों को सुबह हुई छापेमारी में हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है पिछले वर्ष 8 नवंबर को हुए आम चुनाव में व्यापक धांधली के बाद सेना द्वारा जनवरी में तख्तापलट की आशंका व्यक्त की जा रही थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

TMC नेता का बड़ा आरोप- भाजपा नेताओं ने 'गलत तरीके से' गाया राष्ट्रगान, मचा बवाल